सीतामऊ: ग्रामीणों ने रात की बिजली कटौती पर ज्ञापन सौंपा
सीतामऊ तहसील के ग्राम खेड़ा में लगातार हो रही रात की बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। सभी ग्रामवासी एकजुट होकर बिजली विभाग सीतामऊ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या के जल्द समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि रात में बार-बार बिजली बंद होने से उनकी नींद प्रभावित हो रही है और गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। किसानों ने यह भी कहा कि बिजली कटौती से खेती और सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों को समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।