logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच जिले के थाना रिसिया पुलिस का सराहनीय कार्य

प्रेस विज्ञप्ति
जनपद बहराइच

दिनांकः- 23.05.2026

- 05 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

● थानाः- रिसिया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया श्री करुणाकर पान्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता, 05 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त किया गया गिरफ्तार ।

o विवरण-
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.05.2026 को मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इसी क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ व तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 05 ग्राम स्मैक बरामद हुई । जिसके आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

1
12 views

Comment