logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, नाशिक मे आज होगा प्रदर्शन


नाशिक | 23/05/26
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर छत्रपति शिवाजी मुस्लिम ब्रिगेड की ओर से आज जिलााधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने इस आंदोलन के माध्यम से सरकार से मांगों पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 4 बजे होने वाले इस प्रदर्शन में जिलााधिकारी को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन के पदाधिकारी अजीज पठाण ने बताया कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है और सरकार को इस विषय पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।
संगठन की ओर से नागरिकों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है। इस प्रदर्शन को लेकर शहर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

34
1087 views

Comment