एटा: जैथरा अग्निकांड में खाकी ने परिवार को बचाया
एटा: जैथरा कस्बे में एक तीन मंजिला आवासीय भवन में शुक्रवार को आग लग गई, जिसमें मोहन गुप्ता के परिवार और उनकी कॉस्मेटिक दुकान को खतरा हुआ। थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस बल ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए भवन में फंसे परिवार को सुरक्षित निकाला। गंभीर रूप से घायल हुई रीता गुप्ता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना में खाकी की बहादुरी, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की नगर में प्रशंसा हो रही है।
एटा: एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने राहत एवं बचाव कार्य की लगातार जानकारी ली और पीड़ितों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नगर के युवाओं ने भी सामाजिक एकता और जिम्मेदारी दिखाते हुए आग बुझाने और राहत कार्य में सक्रिय सहयोग किया। दमकल गाड़ी की लेटलतीफी के कारण आग पर नियंत्रण में देरी हुई, लेकिन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राजस्व विभाग अग्निकांड से हुए नुकसान का आंकलन कर रहा है।