रायपुर: मुख्य सड़क पर बिजली खंभा लगाने से किसानों में आक्रोश
रायपुर (अखंड नगर), सुल्तानपुर: ग्राम सभा रायपुर, ब्लॉक अखंड नगर में मुख्य रास्ते के बीच बिजली का खंभा लगाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। फूलचंद शर्मा के घर के बगल यह खंभा लगने से रास्ता संकरा हो गया है, जिससे भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि सामग्री का आवागमन लगभग बंद हो गया है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों को खेती के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। प्रभावित किसानों ने विद्युत खंड, अखंड नगर के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर खंभा हटाने की मांग की है। वहीं, XEN कादीपुर ने कहा कि उनका काम केवल एस्टीमेट बनाना है और अब खंभा हटाने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की है।