logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संभागायुक्त की अध्यक्षता में पेंच टाइगर रिजर्व की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह की अध्यक्षता में पेंच टाइगर रिजर्व की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
➖➖
#पेंच_टाइगर_रिज़र्व में पर्यटन प्रबंधन और पर्यटन व्यवस्थाओं का किया गया अनुश्रवण
➖➖
#सिवनी/संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह की अध्यक्षता में आज पेंच टाइगर रिजर्व की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक खवासा में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य गण विधायक विधानसभा क्षेत्र बरघाट, विधायक विधानसभा क्षेत्र चौरई, कलेक्टर सिवनी,कलेक्टर छिंदवाड़ा, वन मण्डलाधिकारी सिवनी/ छिंदवाड़ा तथा क्षेत्र संचालक एवं सदस्य सचिव श्री देवा प्रसाद वा अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्र संचालक द्वारा पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी भौगोलिक स्थिति कार्यक्षेत्र एवं संरचना जानकारी दी गई। वन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी राजपत्र दिनाँक 27 अगस्त 2021 में उल्लिखित महत्पूर्ण बिंदुओं/प्रावधानों को क्षेत्र संचालक द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि टाइगर रिजर्व के बफर ज़ोन की 5 km की सीमाओं के भीतर स्थित ग्रामों के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के छात्रों की अध्ययन यात्राएं अथवा इको विकास समितियों के सदस्यों की प्राधिकृत अध्ययन यात्राओं को निशुल्क कराया जाता है। ताकि छात्र पर्यावरण एवं वन संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें। इसी प्रकार विभिन्न राज्यों के वन विभागों के प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों के छात्रों, प्रशिक्षुओं, अनुदेशकों और सहायक कर्माचारियों की भी प्राधिकृत अध्ययन यात्राएं कराई जाती हैं। इस राजपत्र अनुसार संरक्षित क्षेत्र के भारसाधक अधिकारी/पार्क प्रबंधन द्वारा संरक्षित क्षेत्र के भीतर पयर्टन के प्रयोजनों हेतु वाहनों के पंजीकरण, पर्यटन वाहन क्षमता, क्षेत्र में पर्यटकों के भ्रमण के रुझान, नवीन पर्यटन जोन की उपलब्धता के आधार पर एवं स्टेकहोल्डरों से चर्चा पश्चात् पंजीकृत वाहनों की संख्याँ, पंजीकृत पर्यटक वाहनों की रोस्टर पद्धति आदि विनिश्चित किए जाने का प्रावधान है। इसके अनुक्रम में वर्तमान में कुल 342 पर्यटक वाहन पंजीकृत हैं। क्षेत्र संचालक द्वारा बताया गया कि पर्यटन वर्ष प्रारंभ होने के पूर्व सभी पंजीकृत वाहनों के फिटनेस एवं वाहन तथा वाहन चालक हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ताकारी मानक के आधार पर परीक्षण कराए जाने का प्रावधान है। इस पर समिति द्वारा विभागीय निर्देश/परिपत्र के तहत सभी पंजीकृत पर्यटन वाहनों के फिटनेस आदि की नियमानुसार परीक्षण कार्यवाही कराए जाने एवं वन विभाग द्वारा पर्यटन गतिविधियों में उपयोग होने वाले वाहनों के लिए निर्धारित मानकों एवं दिशा निर्देशों का पालन भी नियमानुसार अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने का निर्णय लिया गया। इससे संरक्षित वन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों का बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा तथा पर्यटकों को सुरक्षित, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्थानीय लोगों को रोजगार के ज़्यादा अवसर मिल सके इस पर भी ध्यान देना चाहिए।

बैठक के अंत संभागायुक्त द्वारा माननीय विधायक गणों तथा अन्य सभी सदस्यों से पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटन प्रबंधन और पर्यटन व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित करने के संबंध मे विचार विमर्श के पश्चात् विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विभागीय दिशा निर्देश/ नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jabalpur Commissioner Jansampark Madhya Pradesh #seoni Department of Forest, Madhya Pradesh

6
817 views

Comment