logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

#अंतर्राष्ट्रीय_ जैव_ विविधता_ दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

➡️ #अंतर्राष्ट्रीय_जैव_विविधता_दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

➡️ “स्थानीय प्रयासों से वैश्विक प्रभाव” थीम पर चित्रकला, रैली, प्रकृति भ्रमण एवं पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन शुक्रवार को वन विद्यालय बैतूल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री मधु व्ही राज (भा.व.से.) वन संरक्षक, बैतूल वृत्त बैतूल के निर्देशन एवं श्री नवीन गर्ग (मा.व.से.) उत्तर बैतूल (सा.) वनमंडल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का उद्देश्य जैव विविधता के संरक्षण, उसके सतत उपयोग तथा इसके महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष दिवस की थीम “Acting Locally for Global Impact (स्थानीय प्रयासों से वैश्विक प्रभाव)” निर्धारित की गई, जिसका संदेश है कि स्थानीय स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं।

इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता, जैव विविधता रैली, प्रकृति भ्रमण, पौधरोपण एवं सामुदायिक संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में 59 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री श्रेयांश प्रजापति, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैतूल, द्वितीय स्थान श्री अम्बर राठौर, आर.डी. पब्लिक स्कूल बैतूल तथा तृतीय स्थान भी श्री अम्बर राठौर, आर.डी. पब्लिक स्कूल बैतूल ने प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं कप प्रदान किए गए तथा अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जैव विविधता प्रबंधन समितियों के सदस्यों, वैद्यों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता रही। इस दौरान श्री अरिहंत कोचर (भा.व.से.) वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल वनमंडल, श्री सुन्दर निवेदन एम. प्रशिक्षु (भा.व.से.) उपवनमंडलाधिकारी बैतूल (सा.), श्री कन्हैया कुमार (भा.व.से.) उपवनमंडलाधिकारी आमला (सा.) सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul

21
701 views

Comment