जिला चिकित्सालय पन्ना बना हनीमून स्पॉट
जिला अस्पताल बना ‘हनीमून स्पॉट’! गंभीर मरीजों के बीच सिविल सर्जन पत्नी संग ‘रोमांटिक जश्न’ में मशगूल, फूटा जनता का गुस्सा
पन्ना।। पन्ना मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल से एक ऐसी शर्मनाक और हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे सूबे के स्वास्थ्य सिस्टम को आईसीयू (ICU) में ला खड़ा किया है। जिस अस्पताल में मरीजों की सांसें अटकती हैं, जहां लोग अपनों की जिंदगी के लिए दुआएं मांगते हैं, उसी अस्पताल परिसर को सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी (शादी की सालगिरह) का पिकनिक स्पॉट बना डाला! डॉक्टर साहब ने अपनी पत्नी संग अस्पताल के भीतर ऐसा 'शानदार जश्न' मनाया कि देखने वाले दांतों तले उंगलियां दबा बैठे। अब इस अय्याशीनुमा जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। मरीजों की कराह के बीच गूंजी 'हैप्पी एनिवर्सरी' की धुन! सोचिए, एक तरफ गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज इलाज के लिए तड़प रहे हैं, और दूसरी तरफ अस्पताल के जिम्मेदार मुखिया अपनी पत्नी के साथ 'लव बर्ड' बनकर केक काट रहे हैं और खुशियां मना रहे हैं। इस शर्मनाक हरकत के बाद सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लोग अब स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर तीखे तंज कस रहे हैं।