मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव द्वारा बडनेरा-भुसावल खंड का निरीक्षण
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, श्री राजीव श्रीवास्तव ने बडनेरा-भुसावल खंड का विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने बडनेरा, न्यू अमरावती, मूर्तिजापुर, शेगांव और भुसावल स्टेशनों पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा उपायों और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने रेलवे के बुनियादी ढांचे, रखरखाव सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया; साथ ही परिचालन सुरक्षा और कार्यकुशलता का आकलन करने के लिए 'विंडो ट्रेलिंग' निरीक्षण भी किया। इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक भुसावल, श्री पुनीत अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद थे।