logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का 23 मई को सिंगरौली में आगमन*

*प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का 23 मई को सिंगरौली में आगमन*
---------------------------------------------------
*मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव देंगे 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात*
---------------------------------------------------
*सिंगरौली:--* जिले में कल 23, मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगरौली जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहाँ वे जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे और भव्य 'सिंगरौली महोत्सव' का शुभारंभ करेंगे। जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे एनसीएल ग्राउंड हेलीपैड पर पहुँचेंगे। इसके पश्चात वे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन करेंगे और भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री उमंग भवन, एनटीपीसी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान जिले के विकास के लिए ₹513 करोड़ की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री सूर्या गेस्ट हाउस में सिंगरौली के प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर जिले के औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
इसके उपरांत, शाम को मुख्यमंत्री राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम पहुँचेंगे, जहाँ वे जिले के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सिंगरौली महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आम जनमानस को संबोधित भी करेंगे। महोत्सव की शाम सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहेगी, जिसमें स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम सिंगरौली में ही करेंगे और अगले दिन 24 मई को सुबह 8 बजे प्रस्थान करेंगे।

0
0 views

Comment