logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

#KatiharNews: समेली में स्कूल के बच्चों का फूटा गुस्सा! मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी और बदहाली को लेकर छात्रों ने किया जोरदार हंगामा

कटिहार के समेली प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय दिरा चांदपुर में शुक्रवार को उस समय भारी बवाल हो गया, जब स्कूल की बदहाल व्यवस्था और एमडीएम (MDM) में धांधली से नाराज छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए। आक्रोशित बच्चों ने स्कूल परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रधानाध्यापक को तुरंत हटाने की मांग की।
📌 बच्चों ने लगाए ये गंभीर आरोप:
• सरकार की ओर से मिलने वाला अंडा और केला बच्चों को नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा है।
• स्कूल में साफ-सफाई का बुरा हाल है और चारों तरफ गंदगी फैली हुई है।
• शौचालय, चापाकल और रसोईघर पूरी तरह बदहाल हैं। पीने के साफ पानी और टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए बच्चे रोज परेशान होते हैं।
👮‍♂️ मौके पर पहुंची पोठिया पुलिस:
हंगामे की सूचना मिलते ही पोठिया थाना के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस ने हेडमास्टर से पूछताछ की और काफी देर तक बच्चों और उनके अभिभावकों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
🔥 बीडीओ ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी:
इस मामले को लेकर समेली प्रखंड के बीडीओ सत्येंद्र सिंह ने कहा है कि पूरा मामला बेहद गंभीर है और इसकी पूरी जांच कराई जा रही है। अगर जांच में शिकायतें सच पाई गईं, तो दोषी प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर शिक्षा विभाग समय-समय पर स्कूलों की जांच करता, तो आज बच्चों को पढ़ाई छोड़कर इस तरह सड़क पर नहीं आना पड़ता।
कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट

0
930 views

Comment