सूरजपुर: कुदरगढ़ देवी धाम मंदिर में आग लगी
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को पूजा के दौरान भीषण आग लग गई। आग की घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए।
मंदिर में लगी आग की वजह और नुकसान का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कोई जनहानि या चोट की सूचना अभी तक नहीं मिली है।