logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आंगनबाड़ी बच्चों को वितरित किए गए कुर्सी-टेबल, खिलौने और पुस्तकें

हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज कस्बे में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए कुर्सी, टेबल, खिलौने एवं पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जमरावा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी तथा हुसैनगंज जिला पंचायत सदस्य रामकिशोर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान नौनिहालों को शिक्षण सामग्री और खेल सामग्री वितरित की गई। बच्चों को नई कुर्सी-टेबल, खिलौने और पुस्तकें मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजकों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी ने कहा कि छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और मानसिक विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वहीं रामकिशोर ने कहा कि बच्चों को आधुनिक सुविधाएं और खेल सामग्री उपलब्ध कराने से उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और उनका सर्वांगीण विकास होगा।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका नीलम देवी, पुष्पेंद्र नीरज अग्निहोत्री, बलराम मिश्रा, अनीता गुप्ता, अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

0
103 views

Comment