logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोशल मीडिया पर जातीय सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गरजे क्षत्रिय समाज के लोग, मुकदमा दर्ज करने की मांग

मिर्जापुर (पड़री /पहाड़ी ) :- थाना पड़री में गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आक्रोश उस समय देखने को मिला जब समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से जातीय विद्वेष फैलाने वाले युवक के खिलाफ थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की।
समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार ऐसे पोस्ट एवं वीडियो डाले जा रहे हैं, जिनसे समाज में जातीय तनाव बढ़ रहा है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन एवं क्षत्रिय समाज के सम्मान को ठेस पहुँचाने तथा समाज को बांटने की साजिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रार्थना पत्र में दाडीराम, पड़री निवासी आकाश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उसकी गतिविधियों से समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका है। समाज के लोगों ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयास न कर सके।
इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मिर्जापुर के ब्लॉक प्रभारी अखिलेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह, आकाश सिंह, बिट्टू सिंह, ब्लॉक संयोजक सुनील सिंह, मोहित सिंह, प्रिंस सिंह, मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।

63
6089 views

Comment