हरियाणा में 25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
#स्कूल #ग्रीष्मकालीन अवकाश #हरियाणा सरकार निर्देश
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 25 मई 2026 से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। स्कूल 1 जुलाई 2026 से दोबारा खुलेंगे। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।