logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा ने आज थाना बनखेड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस थोटा ने आज थाना बनखेड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसका उन्होंने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान SP साहब ने थाना भवन, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क एवं अभिलेखों का सूक्ष्म परीक्षण किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों, शिकायतों, वारंटों एवं विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। SP साहब ने पुलिसकर्मियों को जनता से मधुर व्यवहार, रात्रि गश्त सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को SP साहब द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की गई तथा अन्य कर्मियों को प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
निरीक्षण के उपरांत SP साहब ने थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए। SP साहब ने कहा कि बढ़ते तापमान और प्रदूषण को देखते हुए वृक्षारोपण समय की मांग है। एक-एक पौधा भविष्य की स्वच्छ और स्वस्थ हवा की गारंटी है। पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी बनखेड़ी एवं समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

320
11119 views

Comment