logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वेकोलि ने लॉन्च किया कोल इंडिया का पहला ई-ट्रांसफर पोर्टल

अब कर्मचारियों को नहीं लगाने होंगे कार्यालयों के चक्कर
Western Coalfields Limited ने कोयला उद्योग में एक बड़ी पहल करते हुए कोल इंडिया का पहला ई-ट्रांसफर पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस ऐतिहासिक पहल का श्रेय वेकोलि के सीएमडी Hemant Sharad Pande के नेतृत्व और कोयला श्रमिक सभा (HMS) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संचालन समिति सदस्य Shivkumar Yadav की दूरदर्शिता को दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को आयोजित बैठक में शिवकुमार यादव ने तत्कालीन सीएमडी जे.पी. द्विवेदी और तत्कालीन निदेशक (मा.सं.) हेमंत शरद पाण्डे के समक्ष ट्रांसफर प्रक्रिया में पारदर्शिता, स्पष्टता और एकरूपता लाने के लिए ई-ट्रांसफर पोर्टल बनाने का प्रस्ताव रखा था। लगभग 5-6 माह के लगातार प्रयास और समन्वय के बाद 20 मई 2026 को इस पोर्टल का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया गया।
इस पोर्टल के लॉन्च के साथ ही Coal India Limited की अनुषंगी कंपनी वेकोलि देश की पहली ऐसी कोयला कंपनी बन गई है जिसने कर्मचारियों की ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया है। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को बिचौलियों और ठगी से बचाना तथा स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल बनाना है।
अब कर्मचारी अपने ट्रांसफर आवेदन को अपनी इकाई के प्रबंधक (मा.सं.) के पास जमा करेंगे। आवेदन पोर्टल पर अपलोड होते ही कर्मचारी को आवेदन/फाइल नंबर प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद आवेदन संबंधित उपक्षेत्र, क्षेत्र और मुख्यालय तक ऑनलाइन माध्यम से स्वतः पहुंच जाएगा।
सबसे बड़ी सुविधा यह होगी कि कर्मचारी अब अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाएंगे। आवेदन नंबर के माध्यम से वे आसानी से अपनी ट्रांसफर प्रक्रिया की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
यह डिजिटल पहल वेकोलि में प्रशासनिक पारदर्शिता और कर्मचारियों की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

12
1430 views

Comment