logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना हजरतपुर क्षेत्र में खनन विभाग अधिकारी की बड़ी कार्यवाही एक लेवलर मशीन सहित 6 ट्रैक्टर सीज, माफिया में दहशत का माहौल

थाना हजरतपुर क्षेत्र में खनन विभाग अधिकारी की बड़ी कार्यवाही एक लेवलर मशीन सहित 6 ट्रैक्टर सीज, माफिया में दहशत का माहौल
बदायूं: जिले के तेज तर्रार खनन विभाग अधिकारी ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ एक ही रात में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक मजदूर मशीन सहित 6 ट्रैक्टर की सीज।
आपको बताते चलें यह मामला जनपद बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के भाव नगला गांव के जंगल का है जहां ग्रामीणों की सूचना पर तेज तर्रार खनन विभाग अधिकारी बदायूं गुलशन कुमार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक लेवलर मशीन सहित छह ट्रैक्टरों को बिना परमिशन के अवैध खनन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में खनन विभाग अधिकारी गुलशन कुमार ने कहा कि थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव भाव नगला के जंगल से एक लेवल मशीन सहित 6 ट्रैक्टरों को ग्रामीणों की सूचना पर बिना परमिशन के अवैध खनन करते पकड़ा गया है जिनके खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए सात वाहन को सीज किया गया है। इसी क्रम में खनन विभाग अधिकारी बदायूं ने कहा कि जिलेभर में अवैध खनन का कारोबार करते अगर कोई भी खनन माफिया बिना परमिशन पकड़ा जाता है तो किसी भी कीमत पर उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर राहुल बदायूं उत्तर प्रदेश

25
864 views

Comment