logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच पुलिस व औषधी विभाग द्वारा कोडेन युक्त 15सी सी बरामद कर भेजा जेल

सराहनीय कार्य
जनपद बहराइच

दिनांकः- 22.05.2026
 बहराइच पुलिस व औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्यवाही
 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार
 कब्जे से 15 अवैध प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरफ बरामद

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में औषधि निरीक्षक श्री विनय कृष्ण जनपद बहराइच व प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता।

o घटना/ गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 22.05.2026 को औषधि प्रशासन विभाग एवं थाना रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों एवं प्रतिबंधित/नियंत्रित औषधियों की बिक्री की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र रुपईडीहा में सघन चेकिंग एवं निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान केवलपुर मोड़ रुपईडीहा निकट राणा पेट्रोल पम्प रुपईडीहा के निकट ओम प्रकाश सोनी से बिना वैध लाइसेंस के कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ ।
बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 8/21 NDPS ACT व धारा 27(B)(II),28 एवं 28A, 278 औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
o गिरफ्तार अभियुक्त-
ओम प्रकाश सोनी पुत्र रामकुमार सोनी निवासी साकेतनगर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 50 वर्ष
o अनावरित अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 113/2026 धारा 8/21 NDPS ACT व धारा 27(B)(II),28 एवं 28A,278 औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच
o बरामदगी -
15 शीशी कोकोरेक्स – टी कफ सीरप 100 ml

3
9 views

Comment