कटरा/शाहजहांपुर: ओमपाल गंगवार ने गर्म हवाओं को लेकर सावधानी की अपील की
कटरा/शाहजहांपुर: अपना दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमपाल गंगवार ने गर्म तेज हवाओं और तेज धूप के कारण जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में लोग बाहर निकलने से बचें, लेकिन यदि कोई मजबूरी हो तो पूरी तैयारी और सावधानी के साथ ही बाहर निकलें।
यह जानकारी ओमपाल गंगवार ने विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर नगरा मार्ग पर स्थित कबीरा पुण्य सदन में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान दी। इस गोष्ठी में अशोक बिंदु सहित लगभग एक दर्जन नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।