logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला में अवैध कॉलोनी पर डीटीपी टीम की बड़ी कार्रवाई, 15 डीपीसी जेसीबी से ध्वस्त

उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में चला अभियान, गांव कोना में अवैध निर्माण पर कार्रवाई

पंचकूला, 22 मई। पंचकूला में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव कोना में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में 15 डीपीसी को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह अभियान उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया।

कार्रवाई जिला नगर योजनाकार श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में की गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री अमर सिंह, पीएचईडी पिंजौर के श्री अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार पंचकूला तथा भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

जिला नगर योजनाकार श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार की कॉलोनी विकसित करने या निर्माण कार्य शुरू करने से पहले निदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के किए गए निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि विभाग से सीएलयू और लाइसेंस की अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार की अनाधिकृत कॉलोनी विकसित न करें और न ही ऐसे निर्माण कार्यों में निवेश करें। प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

3
3 views

Comment