logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी के एटा में एक पुलिस दरोगा और एक सिपाही पर दो लड़कियों का पीछा करने का आरोप लगा है। लड़कियों का आरोप है कि वे स्कूटी से बस स्टैंड से लौट रही थीं,

यूपी के एटा में एक पुलिस दरोगा और एक सिपाही पर दो लड़कियों का पीछा करने का आरोप लगा है। लड़कियों का आरोप है कि वे स्कूटी से बस स्टैंड से लौट रही थीं, तभी मारुति सुजुकी बलेनो (UP 82 AX 8081) में सवार सादी वर्दी में एक दरोगा और वर्दीधारक एक सिपाही उनका पीछा करने लगे।

दोनों काफी देर तक लड़कियों का पीछा करते रहे और लगातार हॉर्न बजाते रहे। लड़कियों ने साइड देकर आगे जाने को कहा तो दोनों बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि दरोगा ने कहा, “लड़की हो... लड़की की तरह रहो, वरना उठाकर पटक दूंगा।”

इसके बाद दोनों ने लड़कियों की स्कूटी रुकवाकर दबंगई दिखानी शुरू कर दी। दरोगा ने अपना आईडी कार्ड दिखाते हुए धमकाया और कहा, “पुलिस में हूं, दो मिनट में ठीक कर दूंगा, कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।”

बताया जा रहा है कि लड़कियों ने दरोगा का आईडी कार्ड छीन लिया और विरोध शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दरोगा के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। करीब 45 मिनट तक बीच सड़क हंगामा चलता रहा।

बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दरोगा को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दरोगा पूरी तरह नशे में था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

1
12 views

Comment