गडचिरोली - उमरखेड एस.टी.बस दुर्घटनाग्रस्त. छोटी बच्ची समेत 3 की मौत.
गडचिरोली: - कल दिनांक २१/५/२०२६ को गडचिरोली से यवतमाल उमरखेड जानेवाली महाराष्ट्र परिवहन निगम की एस.टी.बस का सुबह 8.15 को ड्रायव्हर का नियंत्रण खो जाने की वजह से अपघात हो गया.
बस सुबह 8.00 बजे गडचिरोली से उमरखेड के लिए रवाना हुयी.गडचिरोली से 10 कि.मी. आगे जाने के बाद एक छोटे से गाव के मोडपर ड्रायव्हर का संतुलन बिघड गया. ड्रायव्हर कुछ संभलपाते तबतक बस लोहे के कठडे को तोडकर खेत मे जाकर पलट गयी. उसी समय बस में सवार प्रवासियोंने जोर जोर से चिल्लाने की वजह से गाव के लोग दौडकर खिडकी के कांच तोडकर जखमी लोगों को बचाने के लिये बाहर निकाल लिया इतने मे गडचिरोली पुलीस के ठाणेदार चौहान अपनी टिम के साथ पहुंचकर जखमी प्रवासियो को जिल्हा अस्पताल में भरती करवाया.इलाज के दरम्यान चंद्रपूर के शमसूद्दीन ख्वाजा उम्र 70 और छोटी बच्ची तथा एक महिला ने दम तोड दिया.30 प्रवासियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बस दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच चल रही है.एस. टी.महामंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर तपास शुरु कर दिया है.
विजय वनकर
AIMA media