logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैनाटांड में यूरिया खाद कालाबाजारी और किसानों से बदसलूकी का मामला

मैनाटांड : मैनाटांड प्रखंड क्षेत्र के बरवा पंचायत अंतर्गत बरवा गांव में 'शमशाद खाद भंडार' के मालिक फूलमान मियां उर्फ अस्पताली मियां द्वारा किसानों के साथ सरेआम बदसलूकी और यूरिया खाद की कालाबाजारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाया गया है कि जब गरीब और बेबस किसान सरकार द्वारा तयशुदा रेट ₹266 प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया खाद मांगते हैं, तो दुकानदार उन्हें धक्का-मुक्की कर अपमानित करते हुए दुकान से भगा देता है। इसके साथ ही वीडियो में यह भी स्पष्ट होता है कि यूरिया खाद की बोरी ₹500 में बेची जा रही है, जो सरकारी रेट से दोगुनी कीमत है।

क्षेत्र में खाद की किल्लत और शोषण की शिकायतें आम हैं, लेकिन स्थानीय लोगों और किसानों का आरोप है कि यह सब कृषि विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत या मौन सहमति से हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने पुष्टि की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसान आरोपी दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने की मांग कर रहे हैं और इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

0
5 views

Comment