logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

13 गोलियां लगने के बाद पंजाबी युवती पहुंची कोर्ट, Canada Police से मांगा 558 करोड़ रुपए हर्जाना




Punjabi युवती द्वारा कनाडा की पुलिस पर करोड़ों रुपए के हर्जाने का केस ठोका गया है। मिली जानकरी के अनुसार युवती ने अपने भाई के साथ माता-पिता के हत्या के मामले में कनाडा पुलिस से हर्जाना मांगा है। पुलिस का आरोप है कि, उसके माता-पिता की हत्या कनाडा पुलिस की लापरवाही के कारण हुई।



जसप्रीत कौर सिद्धू (31) ने बताया कि उसके माता हरभजन सिद्धू और पिता जगतार सिंह सिद्धू 3 साल पहले अमृतसर से उसे और उसके भाई गुरदित्त सिद्धू (29)को मिलने कनाडा के ओंटारियों में आए थे। वह 20 नवंबर 2023 को जिस घर में ठहरे थे वहां पर कुछ हमलावरों ने उनके माता पिता को गोली मार दी थी।



युवती का आरोप है कि कनाडा पुलिस ने उसके परिवार को किसी भी खतरे के बारे में पहले नहीं बताया था और वहां रहने के लिए उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। जिसके चलते उसके माता-पिता ने हत्या के 4 दिन पहले ही वहां रुके थे। इस कारण उनकी मौत हो गई। युवती ने बताया कि जिस घर में उसके माता-पिता और वह ठहरी थी, जहां पर हमलावर किसी बॉबी नाम के शख्स को ढूंढते हुए आए थे और उसके माता-पिता को गोली मार दी।



युवती ने बताया कि हमलावरों ने उसे भी 13 गोलियां मारी थी। हमलावरों ने उसके कंधे से लेकर पैरों तक गोलियां मारी थी। जिस कारण वह महीनों से अस्पताल में भर्ती रही और उनका 18 घंटे लंबा आपरेशन चला था। कुछ समय तक तो वही बोल भी नहीं पाई थी क्योंकि उसके गले और पेट में कई गोलियां लगी थी। एक गोली तो उसकी रीढ़ की हड्डी के पास फंसी हुई है, नसों के डैमेज होने के कारण वह काम करने और चलने-फिरने में असमर्थ है। इसी के चलते पंजाबी युवती ने कोर्ट में 20 मई 2026 को वकील फ्रेडरिक शूमान के जरिए कनाडा पुलिस पर केस कर दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि ये सब गलती से हो हुआ है। पुलिस ने कहा कि उन्हें किसी भी खतरे के बारे में कुछ पता नहीं था।















Punjab Kesari



News Editor

Kamini




1
651 views

Comment