गाजियाबाद: लोनी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बिजली कटौती से लोग परेशान|
गाजियाबाद, लोनी स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के निवासी पिछले दस-बारह दिनों से लगातार कई घंटे तक बिजली कटौती की समस्या झेल रहे हैं। स्थानीय बिजली घर द्वारा विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कॉलोनीवासियों का काम-धंधा प्रभावित हुआ है। बिजली बिल भरने के बावजूद वे बिजली संकट का सामना कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। पहले भी स्थानीय लोगों ने बिजली घर के सामने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था, जिससे घंटों जाम लग गया, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी उनकी समस्याओं को सुनने से बच रहे हैं।
डी ब्लॉक RWA अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया की, डी- ब्लॉक रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजी) ने समय-समय पर शिकायतें दी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कॉलोनीवासियों ने बिजली विभाग के SDO एक्सन एवं जेई पर आरोप लगाए हैं कि फोन नहीं उठाए जाते। थक हारकर वे फिर से प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। कल रात करीब पौने एक बजे RWA पदाधिकारी अंकित चौधरी, जितेन्द्र देवलियाल, नरेंद्र धामा, दिनेश महतो एवं सैकड़ों कॉलोनी वासियों ने बिजली घर का दौरा किया, जहां कोई अधिकारी उपस्थित नहीं थे। इसके बाद उन्होंने थाना टीला मोड़ में जाकर बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।