जबलपुर: 10 हजार के इनामी सतीराम बरकड़े गिरफ्तार
जबलपुर: बरगी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी सतीराम उर्फ सतीलाल बरकड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 1 जनवरी 2025 को ग्राम देवदर सालीवाड़ा में पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था, जिसमें भूर सिंह बरकड़े गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
गिरफ्तारी से बचने के लिए सतीराम लगातार ठिकाने बदल रहा था और मोबाइल समेत सभी डिजिटल माध्यमों का उपयोग बंद कर दिया था। बरगी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने गोंदिया में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे केंद्रीय जेल जबलपुर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश दोहरे, उप निरीक्षक अनिल कुमार और एएसआई सोमनाथ अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।