मेयर के अधिकार सीज़, हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
हाईकोर्ट ने लखनऊ की मेयर Sushma Kharkwal के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार फ्रीज़
मेयर के अधिकार सीज़, हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
हाईकोर्ट ने लखनऊ की मेयर Sushma Kharkwal के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार फ्रीज़ करने का सख्त आदेश जारी कर दिया। कोर्ट ने आदेशों की अवहेलना और पार्षद को शपथ न दिलाए जाने के मामले को गंभीर मानते हुए यह बड़ा कदम उठाया।हाईकोर्ट ने साफ टिप्पणी करते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधियों को न्यायालय के आदेशों का पालन करना होगा, वरना कार्रवाई तय है। कोर्ट के इस फैसले के बाद नगर निगम में अफसरशाही पूरी तरह हावी होती नजर आ रही है। अब नगर निगम की कमान जिला प्रशासन और आयुक्त स्तर के अधिकारियों के हाथों में जाती दिखाई दे रही है।बताया जा रहा है कि एक पार्षद को शपथ न दिलाने के मामले में लगातार विवाद चल रहा था, जिस पर कोर्ट पहले भी सख्त रुख अपना चुका था। बावजूद इसके आदेश का पालन न होने पर हाईकोर्ट ने मेयर के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाते हुए प्रशासनिक अधिकार भी सीज़ कर दिए।