logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेरचौक: अभिलाषी शिक्षण समूह ने मनाया रजत जयंती समारोह

नेरचौक (मंडी): अभिलाषी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 21 मई को शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों की उपलब्धि पर भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया। इस समारोह की शुरुआत डॉ. आर.के. अभिलाषी, डॉ. एल.के. अभिलाषी, और संत निरंकारी मंडल के केंद्रीय ज्ञान प्रचारक श्री हाकम चंद जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा समूह के विभिन्न संस्थानों की झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से हुई। अभिलाषी कॉलेज ऑफ फार्मेसी से शुरू हुई यात्रा अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भव्य समारोह में परिवर्तित हुई।

नई दिल्ली से आए मुख्य अतिथि महात्मा हाकम चंद जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन हुआ। डॉ. एल.के. अभिलाषी ने अपने संबोधन में समूह की 25 वर्षों की सफलता में गुरु की कृपा और पिता श्री टी.आर. अभिलाषी के सपने को साकार करने का श्रेय दिया। डॉ. आर.के. अभिलाषी ने शिक्षा को विश्व कल्याण का साधन बताया और टी.आर. अभिलाषी फाउंडेशन तथा एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना की घोषणा की। समारोह में राजेंद्र कुमार, अनिल वर्मा, राहुल वर्मा, एस.के. गुलेरिया, प्रो ऐ एस गुलेरिया, के.सी. धीमान, प्रो. एच.के. चौधरी, संत राम, सौरभ सिंह, हंसराज सैनी सहित कई गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

अभिलाषी ग्रुप के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, कुलपति, रजिस्ट्रार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समूह न केवल अकादमिक उत्कृष्टता पर ध्यान देगा बल्कि समाज के जागरूक और संवेदनशील नागरिकों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। समूह का ध्येय समाज और देश की प्रगति में योगदान देना है।

0
73 views

Comment