नेरचौक: अभिलाषी ग्रुप ने मनाया शिक्षा क्षेत्र में 25 वर्ष का रजत जयंती समारोह
नेरचौक (मंडी): अभिलाषी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 21 मई को शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों की सफलता का जश्न मनाते हुए रजत जयंती समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.के. अभिलाषी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एल.के. अभिलाषी, और संत निरंकारी मंडल के केंद्रीय ज्ञान प्रचारक श्री हाकम चंद जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भव्य झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी यात्रा अभिलाषी कॉलेज ऑफ फार्मेसी से शुरू होकर अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक भव्य समारोह में परिवर्तित हुई।
नई दिल्ली से आए मुख्य अतिथि महात्मा हाकम चंद जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन हुआ। डॉ. एल.के. अभिलाषी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में गुरु की कृपा से मिली इस 25 वर्षीय स्वर्णिम यात्रा की महत्ता बताई और संस्थान के संस्थापक श्री टी.आर. अभिलाषी के सपनों को साकार करने की बात कही। डॉ. आर.के. अभिलाषी ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए टी.आर. अभिलाषी फाउंडेशन स्थापना और एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल खोलने की घोषणा की। समारोह में राजेंद्र कुमार, अनिल वर्मा, राहुल वर्मा, प्रो एच.के. चौधरी सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
अभिलाषी ग्रुप के पदाधिकारियों ने संयुक्त संदेश में कहा कि संस्थान समाज के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। वे केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि ऐसे जागरूक नागरिकों के निर्माण का लक्ष्य रखते हैं जो देश की प्रगति में योगदान दें। इस समारोह में पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया।