17 वर्षीय नैना लापता, परिवार ने लगाई तलाश की गुहार
शाहजहांपुर में 17 वर्षीय नैना 20 मई की शाम लगभग 6:30 बजे घर से मंडी जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। मामा सचिन रावत ने बताया कि नैना ने गुलाबी रंग का सूट, दुपट्टा और प्रिंटेड गुलाबी चप्पल पहन रखी थी। उसका रंग साफ, कद लगभग 5 फुट 2 इंच है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि नैना के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत 8756253377 या नजदीकी पुलिस को सूचना दें।