logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बछवाड़ा मुरली टोल के समीप हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने चालक का पकड़ा कॉलर

बछवाड़ा मुरली टोल के समीप हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने चालक का पकड़ा कॉलर
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुरली टोल के समीप गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुलिस स्टिकर लगी एक गाड़ी से हल्की ठोकर लगने के बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। घटना में एक महिला ने गाड़ी चालक का कॉलर पकड़ लिया और गुस्से में उसे खरी-खोटी सुनाने लगी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस का स्टिकर लगी गाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे हुए मामूली संपर्क के बाद महिला आक्रोशित हो उठी। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला चालक से तीखी बहस कर रही है और कॉलर पकड़कर नाराजगी जाहिर कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी जारी रही।
बताया जा रहा है कि उक्त महिला जिस वाहन में सवार थी, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था और वह तलसीन फ्लैक्टर की ओर जा रही थी। अचानक हुए इस हंगामे को देखने के लिए आसपास के दुकानदार, राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। कई लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बचवाड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने महिला चालक और दूसरे पक्ष को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को आगे की पूछताछ और मामले की जानकारी लेने के लिए थाने ले जाया गया।
हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने कुछ समय के लिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती भीड़ और तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
बचवाड़ा से दैनिक पासकर के लिए दीपक कुमार राय की रिपोर्ट।

17
1517 views

Comment