एटा: एसआई राहुल बालियान पर युवतियों से अभद्रता का आरोप
एटा: कोतवाली नगर के GT रोड पर V मार्ट के पास दो युवतियों ने एसआई राहुल बालियान और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र पर अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि शराब के नशे में कार सवार दोनों अधिकारियों ने स्कूटी पर सवार युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
स्कूटी के पीछे कार चलाकर लगातार हॉर्न बजाने के साथ दोनों युवतियों से अभद्रता की गई। मामला कोतवाली नगर पुलिस के पास पहुंचा है और शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस इस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।