उप जिला चिकित्सालय में 13 साल के बच्चे की मौत, मौके पर एक भी डॉक्टर नहीं, मसूदा उपजिला चिकित्सालय की अव्यवस्था पर सवाल, मौके पर सवालों में घिरे विधायक
पत्रकार राकेश जीनगर
मसूदा। स्थानीय उपजिला चिकित्सालय मे एक बालक को चिकित्सक के नही होने से उपचार नही मिलने से मौत होने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया। मौके पर उपखंड अधिकारी एवं पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
ग्राम रागपुरा पदमा का बाडिया निवासी हेमा ने पुलिस को सौंपी गई रिपोर्ट मे बताया कि गुरूवार को उसका 13 साल का पुत्र इमरान गांव मे खेल रहा था। जिसके दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मसूदा उपजिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया जहां नर्सिग स्टाफ ने उपचार शुरू किया। लेकिन इमरान की हालत नाजुक होने के बाद भी मौके पर कोई भी चिकित्सक के नही आने से बच्चे को पूर्ण उपचार नही मिल सका। जिससे उसके पुत्र की मौत हो गई। जिसको लेकर उचित कारवाई करने की अपील की।
मसूदा विधायक का किया घेराव
मसूदा उपजिला चिकित्सालय मे चिकित्सक के नही होने से पर्याप्त उपचार नही मिलने से बच्चे की मौत हो जाने पर मौके पर परिजनो एवं ग्रामीणो का आक्रोश फूट एवं चिकित्सक के उपस्थित नही होने से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जहां मौके पर स्थानीय विधायक के पहुंचने पर मौके पर ही ग्रामीणों ने घेराव करते हुए जमकर पीड़ा व्यक्त की साथ ही इतने बड़े उपजिला चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं होने की अव्यवस्था पर सवाल उठे।
साथ ही जानकारी मिलने पर मसूदा उपखंड अधिकारी दीपशिखा कालवी, मसूदा सीओ जयसिह, मसूदा थानाधिकारी रणजीत सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुचे एवं ग्रामीणो से समझाइश की। लेकिन मौके पर ग्रामीण ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के खिलाफ कारवाई एवं आपातकालीन स्थिति मे चिकित्सक की पुख्ता व्यवस्था किए जाने तक बच्चे का शव नही लेने की मांग पर अड गए। मौके पर उपखंड अधिकारी द्वारा चिकित्सक के खिलाफ नियमानुसार कारवाई करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
पोस्टमार्टम करा शव सौंपा
मसूदा उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी मे मासूम इमरान का शव रखवाया गया एवं समझाइश के बाद उपखंड अधिकारी के निदैश पर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सौंप दिया।
इनका कहना है
मसूदा उपजिला चिकित्सालय मे चिकित्सक के मौके पर नही मिलने से चिकित्सक के खिलाफ आवश्यक कारवाई करने के साथ साथ उच्च अधिकारियो को भी जानकारी दी जाएगी।
दीपशिखा
उपखंड अधिकारी मसूदा
मसूदा चिकित्सालय मे डाॅ दुर्गादत्त की ड्यूटी थी। लेकिन बिना किसी सूचना के मौके से चले गए। मसूदा उपखंड अधिकारी के निदैश पर चिकित्सक दुर्गादत्त को 16 सी सी के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही नर्सिग स्टाफ ने जांच की तो बच्चे की पल्स एवं हार्ट बीट नही थी। बच्चे की डेथ चिकित्सालय लाने से पूर्व ही हो गई थी।
डाॅ लखेन्द्र सिंह
चिकित्सा प्रभारी मसूदा