logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौवंश संरक्षण के लिए शंकराचार्य की अनूठी पहल: ओएलएक्स की तर्ज पर शुरू होगा 'Go-LX' प्लेटफॉर्म

ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने सनातन संस्कृति में पूजनीय गौमाता की रक्षा और देश में गौ-वध रोकने की दिशा में एक क्रांतिकारी और ऐतिहासिक व्यावहारिक कदम उठाते हुए प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओएलएक्स (OLX) की तर्ज पर 'Go-LX' (गो-एलएक्स) नाम से एक विशेष डिजिटल वेबसाइट और प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की है, जिसके माध्यम से देश का कोई भी हिंदू या पशुपालक अपनी उस गाय को सीधे पीठ और गौ-भक्तों को बेच सकेगा जिसे वह आर्थिक तंगी या दूध देना बंद करने के कारण अपने पास रखने में असमर्थ है।

वर्तमान में देश के कई हिस्सों में यह भ्रामक नैरेटिव फैलाया जा रहा है कि यदि हिंदू पशुपालकों से अनुत्पादक गायों की खरीद बंद हो गई तो वे भारी आर्थिक संकट में आ जाएंगे, इसी नैरेटिव को पूरी तरह ध्वस्त करने और सनातनियों को एक सुरक्षित विकल्प देने के लिए शंकराचार्य जी ने स्पष्ट किया है कि 'Go-LX' वेबसाइट पर विज्ञापन आते ही संस्थान सीधे विक्रेता से संपर्क करेगा और गाय को उचित मूल्य देकर खुद खरीदेगा ताकि किसी भी परिस्थिति में पूज्य गौवंश कसाइयों या कत्तलखानों के हाथों में न जाने पाए।

इस अनूठी योजना के तहत 'Go-LX' प्लेटफॉर्म एक पारदर्शी पुल के रूप में कार्य करेगा, जहाँ एक तरफ मजबूर पशुपालक अपनी गायों को सम्मानजनक और सुरक्षित तरीके से बेच सकेंगे, तो दूसरी तरफ देश के तमाम समर्पित गौ-सेवक, गौशालाएं और सनातनी संस्थाएं इन गायों को खरीदकर उनके जीवनभर के भरण-पोषण और प्रामाणिक सेवा की जिम्मेदारी उठा सकेंगी।अपनी जारी 'गौ प्रतिष्ठा आंदोलन' और 81 दिवसीय राष्ट्रव्यापी यात्रा के बीच इस डिजिटल शक्ति प्रदर्शन की घोषणा करते हुए शंकराचार्य जी ने मुस्लिम समुदाय के उन प्रबुद्ध लोगों की भी सराहना की है जो सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए देश में पूर्ण गौ-हत्या बंदी का समर्थन कर रहे हैं।

1
77 views

Comment