logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुढ़ार अंधेरे की ओर? बढ़ते बिजली संकट से जनता बेहाल, आखिर कब जागेगा प्रशासन!

बुढ़ार : नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही बिजली समस्याओं ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। बार-बार बिजली कटौती, घंटों तक बिजली गुल रहना और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी ठप पड़ गया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली व्यवस्था दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। कई इलाकों में लोग घंटों बिजली आने का इंतजार करते हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं हो रहा है। जनता अब यह सवाल उठा रही है कि इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कब होगा और यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जनता का आक्रोश बढ़ सकता है।

0
16 views

Comment