नवादा में स्कॉर्पियो और हाईवा ट्रक की जोरदार टक्कर, कई जख्मी
नवादा : जिले के नरहट और अकबरपुर थाना क्षेत्र के बाइंडर गोवासा के पास नरहट–फतेहपुर पथ पर स्कॉर्पियो और हाईवा ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि घायल सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।