logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बाराबंकी जिला अस्पताल परिसर में लगी आग, समय रहते काबू पाया गया


Ashutosh Verma ( Digital Reporter )
UpNotifications

बाराबंकी: जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक के पास खाली पड़े मैदान में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूखी घास और झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलने लगी। ब्लड बैंक के पास मौजूद एक मरीज ने सबसे पहले धुआं और आग की लपटें देखीं और तुरंत अस्पताल स्टाफ को सूचना दी, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।

सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने तुरंत अस्पताल कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा। कर्मचारियों ने फायर सिलेंडरों से आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी तो बड़े फायर पाइप से पानी डालकर लगभग 20 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, प्राथमिक तौर पर सूखी झाड़ियों में आग लगने की आशंका जताई गई है।

4
608 views

Comment