मेघवाल समाज के बाबा रामसापीर के 74वें मेले की तैयारियां शुरू
सुमेरपुर, पाली (राजस्थान): नीलकंठ पहाड़ी स्थित बाबा रामसापीर मंदिर परिसर में कुंडाल परगना मेघवाल जाति सेवा संस्था की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाबा रामसापीर के 74वें वार्षिक मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां भी बांटी गईं।
संस्था अध्यक्ष मोहनलाल परिहार ने बताया कि यह तीन दिवसीय मेला 29 मई 2026 से शुरू होगा। पाली, सिरोही और जालोर जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। सचिव मुकेश भटनागर ने बताया कि मेले से संबंधित प्रशासनिक स्वीकृतियों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कोषाध्यक्ष भूराराम गेहलोत ने पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, टैंट, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार करने की जानकारी दी।