logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त, समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

➡️ लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे सख्त, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, अविवादित एवं विवादित प्रकरणों सहित विभिन्न राजस्व मामलों की तहसीलवार समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया और कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की नियमित सुनवाई कर शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई हो। अविवादित नामांतरण के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने बैतूल बाजार, चिचोली के रेवेन्यू ऑफिसर को नोटिस देकर वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि अभिलेखों के संधारण, रिकॉर्ड अपडेट, राजस्व वसूली और सीमांकन कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।

➡️ राजस्व वसूली में प्रगति लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बैठक के दौरान राजस्व वसूली की तहसीलवार समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा भूमि आवंटन एवं भू-अर्जन से जुड़े प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र एवं समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने रास्ता चिन्हांकन, ई-केवाईसी एवं आरसीएमएस से संबंधित लंबित प्रकरणों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और अभियान संबंधी कार्यों को गंभीरता से लिया जाए।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul

29
1254 views

Comment