logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेंगलुरु उपायुक्त ने छात्र सी. धनुष के प्रवेश हेतु संस्थान से सहयोग का किया अनुरोध



बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)जगदीशा जी., उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट, बेंगलुरु शहरी जिला ने एस.वी.ई.टी. संस्थान, गिद्देनहल्ली, अनेकल तालुक को पत्र लिखकर छात्र सी. धनुष के प्रवेश के संबंध में सहयोग करने का अनुरोध किया है।
पत्र में बताया गया है कि श्री चिन्नप्पा, निवासी कुडलू, सरजापुर होबली, अनेकल तालुक, अपने पुत्र सी. धनुष का आपके प्रतिष्ठित संस्थान में छठी कक्षा में प्रवेश करवाना चाहते हैं और इसके लिए आवेदन भी जमा कर दिया गया है।
उपायुक्त ने संस्थान प्रशासन से अनुरोध किया है कि छात्र के प्रवेश एवं शुल्क संबंधी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्थान छात्र के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक कार्रवाई करेगा।

69
3060 views

Comment