Aima Media NEWS
रायबरेली में बड़ा सड़क हादसा टला, अनियंत्रित रोडवेज बस दुकान में घुसी
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मेदनीलाल का पुरवा के पास तेज
Aima Media… 🖊️ NEWS
रायबरेली में बड़ा सड़क हादसा टला, अनियंत्रित रोडवेज बस दुकान में घुसी
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मेदनीलाल का पुरवा के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बनी दुकान में जा घुसी। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिनमें लेखपाल भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्र भी शामिल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक गुटखा खा रहा था, जिससे अचानक बस पर नियंत्रण खो बैठा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं 3 एम्बुलेंस पहुंचीं और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दिनांक : 21 मई 2026