logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में नारकोटिक्स अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित

ओरिएंटल यूनिवर्सिटी : 21 मई को यहां नारकोटिक्स अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें चीफ़ गेस्ट एसीपी संतोष हाडा ने उपस्थित होकर नशे के दुष्परिणामों और बचाव के बारे में युवाओं को जागरूक किया। इस कार्यक्रम में निरीक्षक प्रवीन ठाकरे और इंस्पेक्टर राधा जामोद भी गेस्ट के रूप में मौजूद थे।

नारकोटिक्स अवेयरनेस टीम लीडर और थाना संयोजक जयेश कटारिया ने अपनी टीम के सदस्यों सजल गुप्ता, प्रियांशु चौकसे, तनीषा पारेता, विनय कुशवाहा, ईवा निराला और शिव अनुराग यायवरम के साथ क्विज कंपटीशन और वॉलंटियरशिप कार्यक्रम आयोजित किए। अंत में निरीक्षक राधा जामोद ने शपथ ग्रहण कराकर कार्यक्रम का समापन किया और यूनिवर्सिटी का धन्यवाद किया। इस आयोजन में लगभग तीन सौ लोग उपस्थित थे।

6
470 views

Comment