logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रात 11:30 बजे की बड़ी खबरें | अपराध, प्रशासन और हादसों से गरमाया यूपी


➡लखनऊ- भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी बोर्ड के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के बाद अभिभावकों और बच्चों को राहत मिली है।

➡लखनऊ- प्रधानमंत्री की अपील के बाद राजधानी में अनोखी पहल देखने को मिलेगी। बुधवार को जिला जज समेत 70 से अधिक न्यायिक अधिकारी साइकिल से कोर्ट पहुंचेंगे।

➡लखनऊ- महिंगवां क्षेत्र में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

➡सहारनपुर- साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को बड़ी राहत मिली। साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर 1.88 लाख रुपये वापस कराए और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

➡अमेठी- पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स नष्ट कर दी। गांजा, स्मैक और हेरोइन समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ जलाए गए।

➡मुरादाबाद- महिला से अभद्रता मामले में मीडिया में खबर चलने के बाद पुलिस हरकत में आई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

➡गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। बुधवार को जनता दर्शन और कई परियोजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

➡चंदौली- फूड कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े 1.30 लाख रुपये की लूट से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाश टक्कर मारकर बैग लेकर फरार हो गए।

➡गोंडा- मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। टेबल फैन को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया।

➡सीतापुर- ATM कार्ड बदलकर लोगों के खाते खाली करने वाले दो शातिर गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 80 ATM कार्ड, नगदी और बाइक बरामद की है।

➡वाराणसी- भेलूपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद बढ़ गया। स्थानीय परिवार ने आरोप लगाया कि मीटर लगाने के नाम पर कनेक्शन काटकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

➡गाजीपुर- नहर में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। छोटे भाई को बचाने कूदे बड़े भाई की भी जान चली गई।

➡चंदौली- DDU जंक्शन पर RPF ने पांच नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। बच्चों को ट्रेन से जयपुर ले जाया जा रहा था, दो कथित तस्कर गिरफ्तार किए गए।

➡बरेली- मकान बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।

➡दिल्ली- राजधानी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई IPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी हुए हैं।

1
79 views

Comment