बारां पुलिस की अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
➤ 4.025 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को किया जब्त
> अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
> जब्त की गई अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 20 लाख रूपये है।
> अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को किया जब्त
पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान नशा विनाश के तहत कार्यवाही करते हुए कमल कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व ताराचन्द वृताधिकारी वृत छबड़ा के नेतृत्व में दीनदयाल पु०नि० थानाधिकारी हरनावदाशाहजी की गठित विशेष टीम द्वारा गस्त के दौरान ग्राम पाटडी भैरूजी मन्दिर के समीप 02 मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों के कब्जे से कुल 4.025 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को जब्त किया गया है। आरोपियों से नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम रणजीत पुत्र किशोरीलाल जाति मीणा निवासी गुराडी थाना छीपाबडौद व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रंगलाल पुत्र मथुरालाल जाति मीणा निवासी सूरजपुरामाल थाना हरनावदाशाहजी जिला बारा का होना बताया जिस पर उक्त दोनो व्यक्तियों को डिटेन कर उनके विरूद्ध पुलिस थाना हरनावदाशाहजी पर प्रकरण संख्या 111/2026 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को भी जब्त किया गया है। दर्ज प्रकरण का अनुसन्धान राजेश खटाना पु०नि० थानाधिकारी छबडा के सिपुर्द किया गया है। मुल्जिम रणजीत, रंगलाल से प्रकरण मे जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी में संलिप्त गिरोह के बारे मे गहनता से अनुसन्धान किया जा रहा है।
गिरफ्तार मुल्जिमः -
1. रणजीत पुत्र किशोरीलाल जाति मीणा निवासी गुराडी थाना छीपाबडौद जिला बारां
2. रंगलाल पुत्र मथुरालाल जाति मीणा निवासी सूरजपुरामाल थाना हरनावदाशाहजी जिला बारां