मीरजापुर : अभिनव सिंह के जन्मदिन पर अमरूद का पौध रोपण
मीरजापुर : ग्रीन गुरु अनिल कुमार सिंह ने अपने पुत्र अभिनव सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज, पचोखरा में अमरूद का पौध रोपण किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के तहत खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन द्वारा संचालित किया गया। अनिल कुमार सिंह, जिन्हें मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा गंगा सेवक सम्मान से नवाज़ा गया है, ने पौध रोपण के इस क्रम को 3977वें दिन भी जारी रखा। इस अवसर पर परिचारक अनिल कुमार जैसल, महेश सोनकर, प्रदीप सोनकर और पूर्व कर्मचारी राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
ग्रीन गुरु ने बताया कि लगातार प्रति दिन पौध रोपण का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखना और लोगों में पौध संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह अभियान 01 जुलाई 2015 से नगर परिषद मीरजापुर द्वारा समर्थित है और विभिन्न स्तरों पर पर्यावरण एवं खेल से जुड़ी समितियों के सहयोग से संचालित हो रहा है।