फतेहपुर: हुसैनगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फतेहपुर: हुसैनगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुसैनगंज थाना पुलिस को सफलता मिली है। बुधवार को थाना हुसैनगंज पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामसेवक पुत्र नमका निवासी बरसीमल थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 254/2010 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हुसैनगंज में दर्ज है। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या-01 फतेहपुर द्वारा जारी वारंट के क्रम में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को वारंट तामील कराते हुए नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया। गिरफ्तारी 19 मई 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम बारहमील थाना हुसैनगंज क्षेत्र से की गई।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ एक अन्य मुकदमा अपराध संख्या 329/2025 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस भी थाना हुसैनगंज में दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह एवं आरक्षी संतोष यादव शामिल रहे।