logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तारापुर में दवा दुकानदारों ने ऑनलाइन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की

तारापुर: ऑल इंडिया ड्रग्स संगठन के आह्वान पर तारापुर में सभी दवा दुकानें बंद रही। सभी दवा विक्रेताओं ने भारत सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री को पूर्ण रूप से बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से नकली दवाओं का दुरुपयोग हो रहा है और दुकानदारों को बिक्री में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दवा लाइसेंस होल्डर दुकानदारों को ही बिक्री करने के आदेश पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। इस बंदी में तारापुर ड्रग्स संगठन के सभी सदस्य और दवा दुकानदारों ने पूर्ण सहयोग दिया। आपातकालीन स्थिति के लिए एक दुकान को खुला रखा गया, हालांकि इससे आम उपभोक्ताओं को दवाओं के लिए थोड़ी परेशानी हुई।

12
1137 views

Comment