logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी मऊ सर्राफा व्यापारियों संग बैठक की

जनपद मऊ: जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में सर्राफा एसोसिएशन, पेट्रोल पंप संचालकों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री की अपील के संदर्भ में व्यापारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मनीष सर्राफ ने कहा कि वे अनावश्यक सोना भंडारण नहीं करेंगे और व्यापार में आई गिरावट तथा कारीगरों की आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। संजय वर्मा, रमेश वर्मा, उमाशंकर वर्मा और भरत लाल राही ने भी व्यापारियों की समस्याओं और प्रशासन के सहयोग की बात कही।

पेट्रोल पंप संचालकों ने आपूर्ति कम होने और मांग बढ़ने की स्थिति से अवगत कराया तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने और प्रशासन को सूचनाएं देने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है और अनावश्यक खरीद से बचना चाहिए। व्यापारिक संगठनों की मल्टीलेवल पार्किंग और महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण की मांगों पर भी संबंधित विभागों को कार्यवाही का निर्देश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, उपयुक्त राज्य कर अधिकारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

30
1450 views

Comment