राष्ट्रव्यापी बंद का मोहम्मदगंज में व्यापक असर, दिनभर बंद रहीं दवा दुकानें
मोहम्मदगंज। पलामू। झारखंड
बुधवार को आहूत राष्ट्रव्यापी दवा दुकान बंद का असर मोहम्मदगंज बाजार में व्यापक रूप से देखने को मिला। केमिस्टों के समर्थन के कारण सुबह से लेकर शाम तक अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं। बंदी के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा तथा दवा खरीदने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
केमिस्टों ने एकजुटता दिखाते हुए बंद को सफल बनाया। बाजार स्थित मेहता मेडिकल, मुकेश मेडिकल, शाह मेडिकल, शुभम Medical, आनंद मेडिकल, साई मेडिकल, गुप्ता मेडिकल, अमर मेडिकल, प्रियंका मेडिकल एवं शांति मेडिकल समेत अन्य दवा दुकानें पूरे दिन बंद रहीं।
दवा दुकानदारों ने बताया कि विभिन्न मांगों के समर्थन में यह राष्ट्रव्यापी बंद आयोजित किया गया है। बंद के दौरान सभी दुकानदारों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना समर्थन दिया। वहीं, बंदी के कारण जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को दवा लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।